भोपालमध्य प्रदेश

बापू कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

बापू कॉलोनी में युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

भोपाल, यश भारत। राजधानी के बजरिया थाना इलाके के बापू कॉलोनी में रहने वाले एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है।

पुलिस के मुताबिक, बापू कॉलोनी निवासी महेंद्र दोहरे पिता शोभाराम ने अपने ही घर के भीतर फांसी लगा ली। घटना की भनक लगते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। देखते ही देखते मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही बजरिया थाना पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर अपने कब्जे में लिया।

युवक ने यह आत्मघाती कदम किस वजह से उठाया, फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है। पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट भी बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। परिजनों और आसपास के लोगों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button