मध्य प्रदेशराज्य

आंधी-तूफान में मुख्य सड़क पर गिरा सूचना बोर्ड : मच गई अफरा तफरी

 

गोटेगांव।  देर शाम आई आंधी-तूफान और तेज हवाओं के कारण नगर की मुख्य सड़क पेट्रोल पंप पर लगा भारी भरकम सूचना बोर्ड गिर गया। गनीमत रही कि उस समय कोई राहगीर या वाहन नीचे से नहीं गुजर रहा था, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

सूचना बोर्ड के अचानक सड़क पर गिरने से मुख्य मार्ग पर यातायात कुछ देर के लिए प्रभावित हो गया। राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही नगर पालिका अमला मौके पर पहुंचा और बोर्ड को सड़क से हटाकर यातायात बहाल कराया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि सूचना बोर्ड की नींव और फिटिंग कमजोर थी। तेज हवा का झोंका भी नहीं सह पाई। लोगों ने मांग की है कि नगर में लगे सभी बड़े होर्डिंग और सूचना बोर्डों की मजबूती की जांच की जाए, ताकि भविष्य में कोई जनहानि न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button