भोपालमध्य प्रदेश

छोलामंदिर इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

छोलामंदिर इलाके में युवक ने फांसी लगाकर की खुदकुशी

भोपाल, यशभारत। राजधानी के छोलामंदिर थाना इलाके में स्थित शिवनगर में रविवार सुबह एक युवक ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस के मुताबिक, शिवनगर, छोला निवासी 36 वर्षीय राजकुमार प्रजापति पिता सूरज प्रजापति ने अपने घर में फांसी लगा ली। घटना की भनक लगते ही परिजन और आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए, जिसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया और मर्ग कायम कर जांच शुरू की। पुलिस का कहना है कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मृतक के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ कर मामले की विस्तृत जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button