जबलपुरमध्य प्रदेश

वारदात की फिराक में घूम रहा युवक कट्टे-कारतूस सहित गिरफ्तार

कोतवाली पुलिस की कार्रवाई

जबलपुर,यशभारत। कोतवाली थाना पुलिस ने अवैध हथियार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महेश भवन, तलैया के पास वारदात की फिराक में घूम रहे एक युवक को देशी कट्टा और दो कारतूस सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से हथियार बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पुलिस के अनुसार 3 सितंबर की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि काले रंग की शर्ट और जींस पहने एक युवक देशी कट्टा लेकर महेश भवन तलैया के पास किसी घटना को अंजाम देने की तैयारी में खड़ा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दबिश दी। पुलिस को देखते ही युवक भागने लगा, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सागर उर्फ श्रेयांश यादव (27), निवासी चेरीताल, नई पुलिस चौकी के सामने कोतवाली बताया। तलाशी लेने पर उसकी कमर में देशी कट्टा और पेंट की जेब से दो कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने हथियार जब्त कर आरोपी के खिलाफ धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। हथियार कहां से और कैसे प्राप्त किया गया, इस संबंध में पूछताछ जारी है।

पुलिस के मुताबिक आरोपी के खिलाफ पूर्व में मारपीट और चोरी सहित तीन अपराध दर्ज हैं। कार्रवाई में प्रधान आरक्षक सुनील दुबे, आरक्षक दान सिंह और उमेश पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button