देशराज्य

पत्नी से अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर,यशभारत

पत्नी से अवैध संबंध के शक में छोटे भाई को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर,यशभारत। जिले के बेलीपार थाना क्षेत्र में गुरुवार देर रात  अवैध संबंध के शक में बड़े भाई ने अपने छोटे भाई को गोली मार दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को मौके से हिरासत में लेकर घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
मिली जानकारी के अनुसार बेलीपार निवासी धर्मेंद्र पाल के पुत्र रोशन पाल को अपनी पत्नी और छोटे भाई रोहन पाल के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। गुरुवार रात करीब 11 बजे कहासुनी के दौरान रोशन पाल ने पिस्टल से रोहन पाल पर गोली चला दी, गोली रोहन पाल के गले में लगी,जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। धर्मेंद्र पाल पुणे में रहकर पेंट पॉलिश का काम करते हैं यह दोनों भाई गांव में ही मजदूरी करते है।
घटना की सूचना पर डायल 112 और बेलीपार पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल रोहन पाल को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा,जहां से उसे मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया हैं जहां उसका इलाज चल रहा है।
आरोपित बड़ा भाई रोशन पाल है जिसने अपने छोटे भाई रोहन पाल को गोली मारी है अवैध असलहा कहां से आया इसकी जानकारी के लिए पुलिस गांव के ही उसके दो अन्य साथियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. आरोपित के पास से पिस्टल और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ है। घटना के वक्त उसकी पत्नी भी घर पर ही मौजूद थी।
जबकि आरोपी रोशन पाल को मौके से एक जिंदा कारतूस और पिस्टल बरामद किया व अभियुक्त को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई करते हुए उसे जेल भेज दिया । है। मामले की जांच की जा रही है।
ज्ञात हो रोशन पाल गांव के ही अपने बिरादरी के एक रिश्तेदार की लड़की रुबी को भगाकर लाया था बाद में दोनों परिवार की रजामंदी से कौड़ीराम बगहा वीर बाबा मंदिर पर  करीब तीन माह पूर्व शादी हुई है.आरोपित दो भाई रोशन  रोहन और एक बहन रोशनी है।जो रोहन से बड़ी है।
पत्नी रुबी के अनुसार वह जब आया तो हम और रोहन दोनों मिट्टी फेक रहे थे।उसी समय वह आया और पिस्टल लगा कर गोली मार दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button