फ्लाई ओवर निर्माण कार्य के दौरान मलबे में दबे मजदूर, 1की मौत,3 घायल

जबलपुर यश भारत ।मदनमहल
यह घटनाक्रम
जानकारी के मुताबिक रोजाना की तरह शनिवार को भी फ्लाई ओवर निर्माण कार्य जारी रहा। मदन महल थाने के पास मजदूर अपने काम में जुटे हुए थे। इसी दौरान अचानक मलबा ढह गया और चार मजदूर उसकी चपेट में आ गए। मलबे के नीचे दब गए।
मची अफरा तफरी
घटना से मौके पर अफरा तफरी की स्थिति निर्मित हो गई सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई उसके बाद पुलिस ने जन सहयोग से मलबे में दबे चार मजदूरों को बाहर निकाल और तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भेजा।
एक ने अस्पताल में तोड़ा दम
बताया जाता है कि चारों मजदूरों को तत्काल उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत एक मजदूर को मृत्यु घोषित कर दिया है जबकि तीन का उपचार जारी है।
27 सितंबर को सीएम ने किया था लोकार्पण
विदित हो कि जबलपुर शहर में बढ़ते यातायात के दबाब को कम करने एवँ जबलपुर को महानगरीय स्वरूप में लाने साँसद राकेश सिंह के प्रयासों से स्वीकृत मप्र के सबसे बड़े फ्लाई ओवर जो मदनमहल से दमोहनाका तक बनाया जा रहा है इसके एक हिस्से महानददा से गुलाटी पेट्रोल पंप तक का निर्माण कार्य पूरा होने पर उसका लोकार्पण 27 सितम्बर को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया गया था।