नायब तहसीलदार पर महिला ने फेंकी स्याही, थाने में प्रकरण दर्ज

नायब तहसीलदार पर महिला ने फेंकी स्याही, थाने में प्रकरण दर्ज
यश भारत। राजधानी की बैरागढ़ वृत्त में नायब तहसीलदार पर एक महिला ने स्याही फेंक दी। स्याही नायब तहसीलदार के चेहरे व कपड़ों पर फेंकी गई। घटना की शिकायत नायब तहसीलदार ने थाने में दर्ज कराई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार उपासना जौहरी नमक महिला ने नायब तहसीलदार रतिराम अहिरवार के चेहरे पर स्याही फेंकी है। इस घटना के बाद पूरे कार्यालय में हंगामा मच गया वहीं शासकीय दस्तावेजों को भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना की जानकारी कोहेफिजा पुलिस को दी गई पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और महिला को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। साथ में राजस्व कर्मचारी एवं तहसीलदार थाने पहुंचे। बताया जाता कि महिला पर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचने ओर संबंधित अधिकारी से अभद्रता का प्रकरण दर्ज किया गया है । किस कारण महिला के द्वारा यह कार्य किया गया है उसकी जानकारी पुलिस के द्वारा जुटाई जा रही है। बताया जा रहा है महिला मकान के कब्जे को लेकर तहसील पहुंची थी।






