भोपालमध्य प्रदेश
शादी का झांसा देकर महिला से ज्यादती

शादी का झांसा देकर महिला से ज्यादती
भोपाल, यश भारत। राजधानी के खजूरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
खजूरी थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, एक 42 वर्षीय महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी राहुल मालवीय ने उसे शादी का झांसा दिया और लंबे समय तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब महिला ने उस पर शादी करने का दबाव बनाया, तो आरोपी अपने वादे से मुकर गया और उसे धोखा दिया।
पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी राहुल मालवीय के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।







