भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

राहुल गांधी जहां जाते हैं, विघटन की राजनीति करते हैं , विश्वास सारंग बोले- चुनाव आयोग को लेकर नया बवंडर खड़ा कर रहे हैं, सेंसेशन से नहीं तथ्यों से चलती है राजनीति

राहुल गांधी जहां जाते हैं, विघटन की राजनीति करते हैं : विश्वास सारंग

बोले- चुनाव आयोग को लेकर नया बवंडर खड़ा कर रहे हैं, सेंसेशन से नहीं तथ्यों से चलती है राजनीति

भोपाल यश भारत। राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को लेकर मध्यप्रदेश के मंत्री विश्वास सारंग ने निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी जहां भी जाते हैं  विघटन की राजनीति करते हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अंतरराष्ट्रीय मंच पर जाते हैं तो हिंदुस्तान का मान सम्मान गिराते हैं और देश में भी कहीं जाते हैं तो हिंदुस्तान के मान-सम्मान को गिराने तथा झूठ और फरेब की राजनीति करते हैं।

सारंग ने कहा कि अब राहुल गांधी ने चुनाव आयोग को लेकर एक नया बवंडर खड़ा किया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि सही मायने में वोट चोरी नेहरू ने की थी। नेहरू ने पीछे के दरवाजे से प्रधानमंत्री का पद हासिल किया। उन्होंने सोनिया गांधी को लेकर भी आरोप लगाए और कहा कि वह देश की नागरिक बाद में बनीं, जबकि पहले ही उनका नाम वोटर लिस्ट में आ गया था। मंत्री ने कहा कि सेंसेशन से राजनीति नहीं चलती  बल्कि तथ्यों के आधार पर चलती है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कहीं भी दौरा कर लें अब उनकी दाल नहीं गलने वाली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button