जबलपुरमध्य प्रदेश

फिनायल की गंध से बेहोश सर्प को जब लाया गया होश में: मच गया हड़कंप

 

जबलपुर यश भारत l जबलपुर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां फिनायल की गंध से एक घर में घुसा 3 फीट लंबा सांप बेहोश हो गया। इसके बाद रहवासियों में हड़कंप की स्थिति बच गई। घटना के बाद इसकी जानकारी सर्प विशेषज्ञ को दी गई। मौके पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ सांप के मुंह में पानी डाल कर उसे होश में ले आए। कुछ देर उसे ऑबजर्वेशन में रखने के बाद ठीक पाए जाने पर सांप को सुरक्षित तालाब में छोड़ दिया गया।

जानकारी अनुसार बताया जा रहा है कि शहर के विजय नगर कचनार सिटी के पास एक में घर तीन फीट लंबा सांप घुस आया। घर के सदस्यों ने जब सांप देखा तो सभी डर गए। लिहाजा उन्होंने उसके ऊपर फिनाइल की बोतल डाल दी। फिनाइल की गंध से सांप बेहोश होकर अचेत हो गया। घर पर सांप होने की सूचना सर्प विशेषज्ञ को दी गई। जिसके बाद मौके पर पहुंचे विशेषज्ञ गजेंद्र दुबे ने अचेत अवस्था में पड़े सांप को पानी पिलाया, जिससे कुछ देर बाद सांप होश में आया।

Related Articles

Back to top button