भोपालमध्य प्रदेश

एमपी में अब 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी, सीएम ने बढ़ाई तारीख

एमपी में अब 28 मई तक होगी गेहूं खरीदी, सीएम ने बढ़ाई तारीख

भोपाल, यशभारत। मध्य प्रदेश के गेहूं उत्पादक किसानों के लिए राहत भरी खबर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेश में गेहूं खरीदी की अंतिम तिथि को 23 मई से बढ़ाकर अब 28 मई करने का बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अपने किसानों से किए गए वादों के प्रति पूरी तरह प्रतिबद्ध है और जिन भी किसानों ने स्लॉट बुक कर लिए हैं, उन सभी का गेहूं हर हाल में खरीदा जाएगा। सरकारी खरीदी केंद्रों पर लंबी कतारों के कारण जो किसान अभी तक अपनी उपज नहीं बेच पाए थे, वे अब इस बढ़ी हुई अवधि का लाभ उठा सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने बताया कि मध्य प्रदेश सरकार इस साल गेहूं खरीदी में अपने ही पिछले सारे रिकॉर्ड को पीछे छोड़ने जा रही है। बीते वर्ष सरकार ने जहां 75 लाख टन गेहूं खरीदा था, वहीं इस साल सरकार 100 लाख टन से अधिक खरीदी के ऐतिहासिक लक्ष्य की ओर तेजी से बढ़ रही है। वर्तमान में मध्य प्रदेश पूरे देश में सर्वाधिक गेहूं खरीदने वाला राज्य बन गया है और अब तक रिकॉर्ड 91 लाख मीट्रिक टन गेहूं खरीदा जा चुका है।

डॉ. मोहन यादव ने स्वीकार किया कि इस बार भंडारण, बारदाने की कमी, बेमौसम बारिश और परिवहन जैसी कई वैश्विक और स्थानीय चुनौतियां सामने आई हैं, लेकिन इसके बावजूद सरकार किसानों की उपज का एक-एक दाना खरीदने के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार किसान, महिला, युवा और गरीब समेत सभी वर्गों के कल्याण के लिए समर्पित है और उनकी हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए निरंतर प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button