क्या सुआतला में पांच युवकों की मौत के पीछे रेत का विवाद,अब दुर्घटना नहीं हत्या मानकर जांच में जुटी पुलिस
मृतकों के परिजनों ने बेलखेड़ा थाने के समक्ष किया प्रदर्शन

जबलपुर, यशभारत। नरसिंहपुर जिले में जबलपुर-भोपाल राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक-45 पर रविवार शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच युवकों की मौत के मामले में नया मोड़ सामने आ रहा है सोमवार को मृतकों के परिजनों ने जबलपुर जिले के बेलखेड़ा थाने के समक्ष प्रदर्शन किया और उचित कार्यवाही की मांग की परिजनों का मानना है कि युवकों की मौत दुर्घटना से नहीं हुई है बल्कि उनकी हत्या की गई है प्रदर्शन के दौरान पहुंचे वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मृतकों के परिजनों को समझाइश दी और प्रदर्शन शांत करवाया।

नरसिंहपुर एडिशनल एसपी संदीप भूरिया ने यश भारत को बताया कि परिजनों और प्रत्यक्ष दर्शियों के बयानों के बाद कुछ नाम सामने आ रहे हैं जिस पर जांच के बाद धाराएं बढ़ सकती हैं।
गौरतलब है कि नरसिंहपुर-जबलपुर सीमा स्थित हाथीनाला वॉटरफॉल घूमने गए युवक इंदिरा नगर के पास सड़क किनारे खड़े होकर सेल्फी ले रहे थे उस दौरान किसी अज्ञात हाईवा ने जोरदार टक्कर मार दी थी हादसा इतना भीषण था कि पांच युवकों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान वीरेंद्र पिता छोटेलाल लोधी (20 वर्ष), रापाल पिता नरवर सिंह लोधी (21 वर्ष), दोनों निवासी ग्राम पावला, तथा जयपाल पिता पंचम सिंह लोधी (30 वर्ष) निवासी बरपटी और आकाश पिता कल्याण सिंह लोधी उम्र 24 वर्ष के रूप में हुई है।







