ग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वच्छ सर्वेक्षण की रैकिंग में जबलपुर 13वें स्थान पर

जबलपुर, । स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रैकिंग में जबलपुर 13वें स्थान पर है।10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में पहली बार 13वां स्थान प्राप्त किया। वहीं एक लाखसे अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर को ओवर आल 22 वीं रैंंक मिली है। जबलपुर गत वर्ष की रैकिंग में 22वें स्थान पर था। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत शहर अब ‘ थ्री स्टार’ में शामिल हुआ। वहीं अमरकंटक को भी नेशनल अवॉर्ड मिला है। निगम का दावा है कि जबलपुर को ओडीएफ प्लस-प्लस यानी खुले में शौच मुक्त शहर का सर्टिफिकेट मिल चुका है।

शहरी आवास मंत्रालय द्वारा कचरा मुक्त शहर (फ्री गार्बेज सिटी) के लिए जबलपुर को थ्री स्टार रेटिंग प्रदान की गई है। करीब चार वर्षों बाद शहर को स्टार रेटिंग मिलने से नगर निगम के अधिकारी भी काफी उत्साहित हैं। क्योंकि इसके पहले करीब चार वर्षों से नगर निगम द्वारा स्व मूल्यांकन कर सेवन स्टार रेटिंग के लिए आवेदन तो करता था पर रेटिंग ‘शून्य’ ही मिलती थी।

स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा

 

गत वर्ष भी यहीं स्थिति रही नतीजतन स्वच्छ सर्वेक्षण में जबलपुर 22वें स्थान पर रहा। स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 के तहत फिर निगम ने सेवन स्टार के लिए अप्लाई किया था। कचरा मुक्त शहर और सौंदर्यीकरण सहित मापदंडों को देखते हुए शहर को सेवन स्टार तो नहीं पर थ्री स्टार रेटिंग से नवाजा गया है। निगम के स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि शहर को थ्री स्टार मिलने से स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 की रेकिंग में भी सुधार आएगा अब तक जबलपुर 20वें या 22 स्थान पर आता था पर इस बार फायनल रेकिंग में 12 से 15 वें स्थान पर आने की उम्मीद है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button