भोपालमध्य प्रदेश

इनामी गुंडा गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थ तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज

इनामी गुंडा गिरफ्तार, हत्या के प्रयास और मादक पदार्थ तस्करी समेत कई गंभीर मामले दर्ज

भोपाल,यशभारत। राजधानी की गौतम नगर थाना पुलिस ने 5 हजार के इनामी फरार आरोपी और क्षेत्र के सूचीबद्ध गुंडे को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़े गए आरोपी पर हत्या के प्रयास, अड़ीबाजी और मादक पदार्थों की तस्करी जैसे कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गांजा तस्करी के मामले में चल रहा था फरार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 10 अप्रैल को गौतम नगर पुलिस ने शिवम शंकत नामक युवक को 1 किलो 161 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ के दौरान शिवम ने खुलासा किया था कि उसने यह गांजा योगेश गोहर उर्फ योगेश कुचबंदिया से खरीदा था। इसके बाद से ही पुलिस को योगेश की तलाश थी और वह लगातार फरार चल रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन-03 द्वारा आरोपी पर ₹5 हजार का इनाम घोषित किया गया था। 22 जून की रात, पुलिस को एक विश्वसनीय मुखबिर से आरोपी की मौजूदगी की सटीक सूचना मिली। सूचना के अधार पर तत्काल गौतम नगर कॉलोनी क्षेत्र में दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी योगेश गोहर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button