जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

स्वास्थ्य अधिकारी पर भ्रष्टाचार के आरोप, समाजवादी पार्टी ने मालवीय चौक पर फोड़ा विरोध का मटका

जबलपुर, यश भारत


जबलपुर, यश भारत। शहर के व्यस्त मालवीय चौक पर गुरुवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विरोध जताया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रतीकात्मक रूप से “भ्रष्टाचार का मटका” फोड़ा और स्वास्थ्य अधिकारी आदर्श विश्नोई के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की शिकायत करीब 10 दिन पहले जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से की गई थी, लेकिन अब तक किसी प्रकार की ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसी कथित प्रशासनिक निष्क्रियता के विरोध में पार्टी कार्यकर्ता सड़क पर उतरे।
समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आशीष ने कहा कि स्वास्थ्य व्यवस्था में भ्रष्टाचार के मामलों को लेकर लगातार शिकायतें की गई हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों ने अब तक कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि विरोध स्वरूप मटके पर कथित भ्रष्टाचार और अनियमितताओं से जुड़े आरोप लिखकर उसे फोड़ा गया, ताकि प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button