जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

स्वेच्छिक ब्लैकआउट-लोगों ने खुद बंद की घर दुकान और प्रतिष्ठानों की बिजली, 12 मिनट के लिए आतंकवाद के खिलाफ एकजुट दिखा शहर

जबलपुर यशभारत। देश के 244 जिलों के साथ ही जबलपुर में भी 12 मिनट के लिए स्वेचि्छक ब्लैक आउट के चलते सायरन बजते ही लोगों ने स्वेच्छा से अपने घरों और दुकानों तथा प्रतिष्ठानों की बिजली बंद कर दी और प्रशासन द्वारा निर्धारित किए गए समय के बाद ही बिजली चालू की गई। हालांकि शहर में कहीं कहीं दुकानों और प्रतिष्ठानों की बिजली जलती देख पुलिस पहुंची और लोगों को समझाइश भी दी। इसके बाद लोगों ने बिजली बंद कर दी। इस दौरान कुछ समय के लिए शहर की सड़कों में वाहनों की आवाजाही भी कम रही और कई स्थानों पर पुलिस ने वाहनों को बिजली बंद करके रुकवा भी दिया। शहर के ज्यादातर इलाकों में स्ट्रीट लाइट भी बंद रही। कुल मिलाकर देखा जाए तो स्वैच्छिक ब्लैकआउट का ज्यादातर लोगों ने समर्थन करते हुए आतंकवाद के खिलाफ एकजुटता का परिचय दिया। गौरतलब है कि भारत पाक के बीच पहलगाम हमले के बाद से चल रही तनावपूर्ण स्थिति के बाद ही सरकार ने एहितयात के तौर पर बुधवार 7 मई देश के 244 जिलों में मार्कड्रिल और ब्लैकआउट करने की घोषणा की थी और इसी के तहत आज जबलपुर में भी माकड्रिल और ब्लैकआउट किया गया।

ब्लैकआउट के दौरान गोरखपुर में पुलिस ने की मॉक ड्रिल

जिस समय शहर में ब्लैकआउट चल रहा था ठीक उसी समय पुलिस और सिविल डिफेंस के लोगों ने मिलकर पुरानी गोरखपुर थाने के पास मॉकड्रिल को अंजाम दिया। इसके पीछे का उद्देश्य बताते हुए पुलिस अधीक्षक संपत उपाध्याय ने बताया कि ब्लैकआउट के दौरान भी यदि कोई हादसा हो जाता है तो उससे कैसे निपटा जाए इसकी भी रिहर्सल की गई इस दौरान एक धमाका हुआ और आज भी लगी लगी जिसे फायर ब्रिगेड और पुलिस की साथ ही सिविल सेवा के लोगों ने मिलकर काबू किया और फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया। कम लाइट में भी किस तरह से ऐसे हादसों से निपटा जा सकता है यही इसका उद्देश्य था।

VFJ main total Black out ordinance factory ke Marg bhi kiye Gaye band.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button