राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा के ट्वीट से खुलासाः सांची को टेक ओवर कर रहा अमूल, ऐसा हुआ तो गुजरात के सामने घुटना टेक होना है….वीडियो देखें…

जबलपुर,यशभारत। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, राज्यसभा सांसद विवेक कृष्ण तन्खा के टवीट से बड़ी जानकारी सामने आई है। मध्यप्रदेश के सबसे प्रसिद्व सांची को अमूल टेक ओवर करने जा रहा है। इसका श्री तन्खा विरोध किया है। उन्होंने अपने एक्स एकाउंट में वीडियो पोस्ट करते हुए कहा कि सांची टेक ओवर होता है तो निश्चित रूप से गुजरात के सामने घुटना टेक होना है। इसके लिए संसद से लेकर कोर्ट तक लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मप्र का मिल्क प्रॉडक्ट्स का विश्वसनीय ब्रांड साँची को गुजरात का प्रसिद्ध ब्रांड रुअमूल , पीछे के दरवाजे से टेक ओवर कर रहा है। कर्नाटक के नंदिनी के साथ भी यह प्रयास हुआ था। मप्र सरकार चाहे घुटने टेक दे , मगर एमपी की 7.5 करोड़ जनता , जिसके लिये साँची घर घर का ब्रांड है ।
मप्र का मिल्क प्रॉडक्ट्स का विश्वसनीय ब्रांड #साँची को गुजरात का प्रसिद्ध ब्रांड #अमूल , पीछे के दरवाज़े से टेक ओवर कर रहा है। कर्नाटक के नंदिनी के साथ भी यह प्रयास हुआ था। मप्र सरकार चाहे घुटने टेक दे , मगर एमपी की ७.५ करोड़ जनता , जिसके लिये साँची घर घर का ब्रांड है विरोध करेगी pic.twitter.com/TSKweVLQEv
— Vivek Tankha (@VTankha) September 11, 2024