भोपालमध्य प्रदेशमध्यप्रदेश

भोपाल में 22-23 अक्टूबर को होगा विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन , मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, 10-15 राज्यों के 400 उद्यमियों के जुटने की उम्मीद

भोपाल में 22-23 अक्टूबर को होगा विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेंगे उद्घाटन, 10-15 राज्यों के 400 उद्यमियों के जुटने की उम्मीद

भोपाल, यश भारत। राजधानी भोपाल में 22 और 23 अक्टूबर को ‘विकसित भारत उद्योग व्यापार सम्मेलन 2026 का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे। फेडरेशन ऑफ मध्य प्रदेश चैंबर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री (एफएमपीसीसीआई) की ओर से आयोजित इस सम्मेलन में देश के 10 से 15 राज्यों के करीब 400 उद्यमियों और औद्योगिक एवं वाणिज्यिक संगठनों के प्रतिनिधियों के शामिल होने की उम्मीद है। रूस  जर्मनी और ब्रिटेन सहित कई देशों के उद्योग एवं व्यापार जगत के प्रतिनिधि भी सम्मेलन में भाग लेंगे। फेडरेशन के अध्यक्ष हिमांशु खरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि सम्मेलन का उद्देश्य विभिन्न राज्यों के उद्योग एवं व्यापार संगठनों को एक मंच पर लाकर औद्योगिक सहयोग को बढ़ावा देना है। इसके साथ ही सूक्ष्म  लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) के विकास निवेश नवाचार और निर्यात की संभावनाओं पर चर्चा की जाएगी। उन्होंने बताया कि सम्मेलन का संदेश   एक राष्ट्र  एक उद्योग दृष्टि  एक विकसित भारत  है। इसके माध्यम से मध्य प्रदेश की औद्योगिक क्षमताओं और निवेश की संभावनाओं को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत किया जाएगा। सम्मेलन में विभिन्न राज्यों और देशों के प्रतिनिधियों के बीच औद्योगिक साझेदारी और व्यापार विस्तार के अवसरों पर भी विचार-विमर्श होगा।

दो स्थानों पर होंगे कार्यक्रम

सम्मेलन का पहला दिन 22 अक्टूबर को कुशाभाऊ ठाकरे अंतरराष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में आयोजित होगा। वहीं  दूसरे दिन 23 अक्टूबर को कार्यक्रम एनराइज़ बाय सयाजी में होंगे। आयोजन के जरिए प्रदेश में निवेश की संभावनाओं को विस्तार देने और उद्योग-व्यापार जगत के बीच नए संपर्क विकसित करने पर जोर रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button