भोपाल

होटल में छात्र-छात्राओं की पार्टी में हंगामा, गेट पर लातें मारते दिखे कार्यकर्ता

होटल में छात्र-छात्राओं की पार्टी में हंगामा, गेट पर लातें मारते दिखे कार्यकर्ता
–  नाबालिग छात्राओं के शामिल होने की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के कार्यकर्ता, पुलिस को नहीं मिली शिकायत
भोपाल, यश भारत । शहर के एक होटल में शनिवार रात छात्र-छात्राओं की पार्टी के दौरान उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब हिंदू संगठन के कार्यकर्ता नाबालिग छात्राओं के पार्टी में शामिल होने की सूचना पर वहां पहुंच गए। विवाद बढ़ने पर होटल स्टाफ ने पार्टी में मौजूद छात्र-छात्राओं को एक हॉल में पहुंचाकर गेट बंद कर दिया। मामला यहीं शांत नहीं हुआ। सामने आए वीडियो में कुछ कार्यकर्ता बंद गेट पर लात मारते नजर आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने पार्टी में शामिल छात्राओं की आईडी भी चेक की। इस दौरान होटल के भीतर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें होटल परिसर में कार्यकर्ताओं की नारेबाजी और हंगामा दिखाई दे रहा है। वीडियो सामने आने के बाद घटना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। जीआरपी हबीबगंज थाना प्रभारी अमित शर्मा के मुताबिक घटना शनिवार रात की है। होटल स्टाफ, पार्टी आयोजकों या हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं की ओर से थाने में कोई शिकायत नहीं दी गई है। ऐसे में फिलहाल किसी के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button