भोपालमध्यप्रदेश

भोपालः स्पा सेंटर में बिना पासपोर्ट-वीजा के मिलीं युगांडा की दो युवतियां

भोपालः स्पा सेंटर में बिना पासपोर्ट-वीजा के मिलीं युगांडा की दो युवतियां

भोपाल,यशभारत। राजधानी के अयोध्या नगर इलाके में कानून और सुरक्षा व्यवस्था को ठेंगा दिखाने वाले एक स्पा सेंटर पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। रूटीन चेकिंग के दौरान पुलिस को थाई आरोमा वेलनेस सेंटर फैमिली सैलून एंड स्पा में भारी अनियमितताएं मिलीं। चौंकाने वाली बात यह है कि यहां बिना पासपोर्ट और वीजा के युगांडा की दो विदेशी युवतियां काम करती पाई गईं।

पुलिस के मुताबिक, 30 अक्टूबर की रात जब पुलिस टीम ने स्पा सेंटर की औचक जांच की, तो वहां कुल 6 महिलाएं और एक पुरुष कर्मचारी मौजूद मिले। पूछताछ के दौरान युगांडा की रहने वाली दो युवतियों रशीम उर्फ मैसी और ईरीन उर्फ नीना ने भारत आने का कारण नौकरी की तलाश बताया। हालांकि, जब पुलिस ने उनसे वैध दस्तावेज के रूप में पासपोर्ट और वीजा की मांग की, तो वे कोई भी वैध कागजात पेश नहीं कर सकीं।

जांच में यह भी सामने आया कि सेंटर पर काम करने वाले किसी भी कर्मचारी का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया गया था। सेंटर की मैनेजर पूजा नरवाड़े भी इस मामले में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सकीं।

गौरतलब है कि पुलिस आयुक्त ने 15 सितंबर 2026 को ही शहर के सभी स्पा सेंटरों, ब्यूटी पार्लर्स और अन्य संस्थानों में कर्मचारियों का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य किया था। इस आदेश की सरेआम धज्जियां उड़ाने और नियमों का उल्लंघन करने पर पुलिस ने सेंटर संचालक के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल, पुलिस दोनों विदेशी युवतियों के भारत में प्रवेश और उनके ठहरने से जुड़े तमाम दस्तावेजों की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button