
जबलपुर यश भारत।पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों एवं शराब के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गोसलपुर एवं केण्ट थाना पुलिस द्वारा दो अलग-अलग मामलों में कार्यवाही कर कुल 708 पाव देशी शराब और तीन वाहन जप्त किए गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार
30 सितंबर को देर रात खजरी रोड पर मुखबिर की सूचना पर दबिश दी गई।जहां एक 17 वर्षीय विधि विवादित बालक व सचिन ठाकुर (22 वर्ष) निवासी भरदा, गोसलपुर को 348 पाव देशी शराब के साथ पकड़ा गया.आरोपी बिना नंबर की मोटरसाइकिल में शराब परिवहन कर रहे थे।आरोपियों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई है।
उप निरीक्षक मीनू मरकाम, प्रधान आरक्षक अजीत मिश्रा, आरक्षक राजीव व शुभम दत्त। इसी तरह कैंट थाना अंतर्गत उसी रात बिरमानी पेट्रोल पंप के पास से मुखबिर सूचना पर दबिश दी गई. जहां एक बिना नंबर की लाल रंग की स्कूटी में अवैध रूप से शराब ले जा रहा व्यक्ति स्कूटी छोड़कर फरार हो गया।तलाशी में स्कूटी से 360 पाव देशी शराब कीमत लगभग ₹27,000 बरामद की गई।स्कूटी एवं शराब जप्त कर, फरार आरोपी की तलाश जारी है।






