जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर में पुराने विवाद पर चली चाकू दो घायल, विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती

हमले में सलमान के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं,

जबलपुर में पुराने विवाद पर चली चाकू दो घायल, विक्टोरिया अस्पताल में भर्ती

जबलपुर, यश भारत। हनुमानताल थाना क्षेत्र के कसाई मंडी इलाके में रविवार शाम करीब 6 बजे विवाद के दौरान मारपीट का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक कसाई मंडी निवासी हाजी टीपू खान और उसका रिश्तेदार मोहम्मद सलमान आपस में मौजूद थे, तभी रजाक नामक व्यक्ति ने उन पर हमला कर दिया।

1757254982 WhatsApp Image 2025 09 07 at 7.17.20 PM

हमले में सलमान के हाथ और पीठ पर गंभीर चोटें आईं, वहीं टीपू खान के सिर पर चोट लगी। दोनों घायलों को इलाज के लिए विक्टोरिया अस्पताल भेजा गया है। थाना प्रभारी धीरज राज ने बताया कि प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों की रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा। फिलहाल घटना के पीछे पुराना विवाद होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि घायलों के बयान दर्ज होने के बाद ही घटना की वजह और आगे की कार्रवाई स्पष्ट होगी।

आगे की खबर अपडेट की जा रही है….

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button