जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

इटारसी में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबे बुजुर्ग और पांच साल का मासूम नाती

कल सुबह उनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया जाएगा

इटारसी में दर्दनाक हादसा: नदी में डूबे बुजुर्ग और पांच साल का मासूम नाती

पुलिस का कहना है कि यदि देर शाम तक दोनों का पता नहीं चला तो कल सुबह उनकी तलाश में गोताखोरों को लगाया जाएगा। ग्रामीणों ने बताया कि लापता हर्षू रोहित राठौर का बेटा है उनके साथ रोहित के पिता भी लापता हैं। इनके घर से पास में ही नदी है, जहां इनका आना-जाना लगा रहता है।

Itarsi में पांच वर्षीय नाती के साथ बुजुर्ग नदी में डूबा, घाट पर मिले कपड़े और चप्पल

इटारसी। गुरुवार दोपहर केसला थाने के सुखतवा की नदी में एक 55 वर्षीय बुजुर्ग अपने 5 साल के मासूम नाती के साथ नदी में डूब गया। आशंका जताई जा रही है कि दोनों नदी के गहरे पानी में डूब गए हैं। यह घटना दोपहर 1:30 बजे के आसपास हुई है। केसला पुलिस के अनुसार लापता हुए बुजुर्ग की पहचान 55 वर्षीय हरिप्रसाद राठौर और उनके 5 वर्षीय नाती हर्ष राठौर के रूप में हुई है। स्वजनों के अनुसार दोपहर करीब 1:30 बजे हरिप्रसाद अपने पांच वर्षीय नाती को लेकर घर से निकले थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button