भोपाल

लग्जरी टेंट सिटी में रहेंगे पर्यटक, साहसिक खेलों का उठाएंगे आनंद

लग्जरी टेंट सिटी में रहेंगे पर्यटक, साहसिक खेलों का उठाएंगे आनंद
– मुख्यमंत्री आज करेंगे गांधीसागर रिट्रीट के चौथे संस्करण का शुभारंभ
– पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्की, ज़ोरबिंग, बोट सफारी और बोट स्पा का आनंद

WhatsApp Image 2025 09 12 at 14.08.16

भोपाल यशभारत। पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों को आकर्षिक करने के लिए प्रदेश सरकार लगातार प्रयास कर रही है। इन्हीं प्रयासों के तहत मंदासौर में गांधीसागर रिट्रीट के चाथे संस्कारण की शुरूआत की जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव रिट्रीट का शुभारंभ करेंगे। खास बात यह है कि रिट्रीट में लग्जरी टेंट बनाए जा रहे हैं जिसमें पर्यटकों को सभी सुविधाएं मिलेंगी साथ ही पर्यटक साहसिक खेलों का आनंद भी उठा सकेंगे। मध्यप्रदेश पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने की दिशा में आज एक और बड़ा कदम उठने जा रहा है। आयोजन में मंदसौर जिले की प्रभारी मंत्री निर्मला भूरिया उपस्थित रहेंगी। यह भव्य कार्यक्रम मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा लल्लूजी एंड सन्स और इवोक कैंपिंग/इयॉक वेंचर्स के सहयोग से आयोजित किया जा रहा है।
गांधीसागर बन रहा है एडवेंचर हब
चंबल नदी पर बने गांधीसागर डैम के मनमोहक बैकवाटर क्षेत्र को एडवेंचर टूरिज्म हब बनाने की दृष्टि से शुरू किया गया यह आयोजन अब राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय पर्यटकों को आकर्षित कर रहा है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता और साहसिक गतिविधियों का रोमांच इसे मध्यप्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल कर रहा है। एडवेंचर टूरिज्म हब में मुख्य आकर्षण प्राकृतिक सौंदर्य से घिरी 50 लग्जरी ऑल सीजन टेंट सिटी, जल, थल और वायु आधारित एडवेंचर गतिविधियां, पैरासेलिंग, पैरामोटरिंग, जेट स्की, ज़ोरबिंग, बोट सफारी और बोट स्पा, जंगल सफारी का अनुभव, स्थानीय व्यंजन, इनडोर स्पोर्ट्स और मनोरंजन सुविधाएं, प्रकृति संरक्षण और स्थानीय हस्तशिल्प पर केंद्रित कार्यशालाएं आयोजित होगी।
पर्यटन उद्योग के खुलेंगे रास्ते
यह रिट्रीट न केवल पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन रहा है, बल्कि यह स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी गति प्रदान कर रहा है। इस आयोजन से रोजगार के नए अवसर सृजित हो रहे हैं और क्षेत्रीय युवाओं को पर्यटन उद्योग से जोडऩे का मार्ग खुल रहा है।
संस्कृति और धरोहर का संरक्षण
मध्य प्रदेश टूरिज्म बोर्ड की यह पहल नेचर और एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने के साथ-साथ स्थानीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण का भी माध्यम है। इस आयोजन से नई पीढ़ी में प्राकृतिक संपदा और सांस्कृतिक धरोहर के प्रति जागरूकता बढ़ेगी। गांधीसागर फॉरेस्ट रिट्रीट का यह चौथा संस्करण प्रदेश के पर्यटन क्षेत्र में नई पहचान बनाने के साथ ही पर्यटकों को रोमांच और आध्यात्मिकता का अद्भुत संगम प्रदान करेगा।
रिट्रीट का शुभारंभ किया जा रहा है
गांधीसागर रिट्रीट के चौथे संस्कारण का शुभारंभ किया जा रह है, इस दौरान पर्यटकों को विभिन्न सुविधाएं मिल सकेंगी। पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए यह प्रयास किए जा रहे हैं।
– धर्मेंद्र प्रधान लोधी, पर्यटन मंत्री, मप्र शासन

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button