देश

आज का राशिफल : मेष, वृश्चिक समेत जातकों की चमक जाएगी किस्मत

कुछ राशियों को रखना पड़ेगी सावधानियां

आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 8 बजकर 22 मिनट तक रहेगी। 29 अगस्त 2025 का दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब से कई राशियों के लिए सौभाग्य और अवसर लेकर आया है, वहीं कुछ राशियों को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। आज का दिन स्वास्थ्य, करियर, परिवार और आर्थिक मामलों में अलग-अलग संकेत दे रहा है।

मेष

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शानदार रहेगा। लंबे समय से स्वास्थ्य से जुड़ी चिंताओं से राहत मिलेगी। परिवार से सहयोग और प्रेम प्राप्त होगा। व्यावसायिक जीवन में लाभकारी अवसर सामने आएंगे। आय के नए स्रोत बन सकते हैं और किसी नए कार्य की शुरुआत साझेदारी में हो सकती है। परिवार संग किसी खास पल के लिए घूमने-फिरने की योजना बनने के संकेत हैं। कुल मिलाकर दिन सुखद और लाभकारी है।

वृषभ

वृषभ राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अनावश्यक विवाद या वाद-विवाद से बचने की जरूरत है। किसी नजदीकी रिश्तेदार से दुखद समाचार मिलने की संभावना है, जिससे मन उदास रहेगा। नया काम शुरू करने की तैयारी कर सकते हैं, लेकिन साझेदारों और सहकर्मियों से सावधान रहें। घर के भीतर आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं, इसलिए धैर्य और संयम जरूरी है।

मिथुन
मिथुन राशि के लिए दिन सामान्य रहेगा। हल्की-फुल्की स्वास्थ्य समस्याएं परेशान कर सकती हैं। परिवार के किसी सदस्य के व्यवहार से मानसिक अशांति संभव है। कार्यक्षेत्र में अचानक कोई बड़ा निर्णय लेने से बचें। आज धैर्य बनाए रखना ही समझदारी होगी।

कर्क

कर्क राशि वालों का दिन अच्छा रहेगा। धार्मिक यात्रा का योग बन सकता है। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात आपके आने वाले समय में लाभकारी होगी। व्यापार में नए काम की शुरुआत कर सकते हैं। बड़ी डील या पार्टनरशिप मिलने के संकेत हैं। परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और मान-सम्मान बढ़ेगा। आज का दिन भाग्यवर्धक है।

सिंह

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन अवसरों से भरा रहेगा। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग हैं। मेहनत और समर्पण से आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। व्यापार में नई शुरुआत हो सकती है। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का अवसर मिलेगा। आर्थिक और पेशेवर जीवन में सुधार होगा।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, इसलिए विशेष ध्यान रखें। कानूनी मामलों में सावधानी बरतें और विरोधियों से सतर्क रहें। व्यापार में बड़ा जोखिम लेने से बचें। घर-परिवार में वाद-विवाद हो सकता है। वाणी पर नियंत्रण और धैर्य से ही स्थिति को संभाल पाएंगे।

तुला

तुला राशि के जातकों को आज काम का अधिक बोझ और मानसिक तनाव महसूस होगा। किसी करीबी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। नया काम शुरू करने के लिए आज का दिन अनुकूल नहीं है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को कठिनाई आ सकती है। पारिवारिक माहौल भी थोड़ा अशांत रहेगा। संयम और धैर्य से ही दिन गुजर पाएगा।

वृश्चिक

वृश्चिक राशि वालों का दिन शुभ रहेगा। सोच-समझकर उठाए गए कदम सफलता देंगे। साथी संग यात्रा का आनंद मिलेगा। नई जिम्मेदारियां मिलने की संभावना है। व्यापार में आर्थिक लाभ होगा। परिवार में मांगलिक अवसर के संकेत हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा और घर में खुशहाली का वातावरण रहेगा।

धनु

धनु राशि वालों के लिए दिन खास रहेगा। नया कार्य शुरू करने में सफलता मिलेगी। किसी पुराने और प्रतिष्ठित व्यक्ति से मुलाकात उत्साह बढ़ाएगी। रुका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा और जिम्मेदारियों में वृद्धि होगी। परिवार के हित में बड़ा निर्णय ले सकते हैं।

मकर

मकर राशि के जातकों को आज स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझना पड़ सकता है। इसका असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। घर-परिवार में अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार में जोखिम लेने से बचें। किसी अजनबी को बड़ी धनराशि उधार न दें। पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद उत्पन्न हो सकते हैं। आज सावधानी और संयम की आवश्यकता है।

कुंभ

कुंभ राशि के लिए आज का दिन कठिनाइयों भरा रहेगा। व्यावसायिक नुकसान की संभावना है। विपक्षी ताकतें षड्यंत्र कर सकती हैं। बड़े निवेश से बचें। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहें। पारिवारिक मतभेद बढ़ सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहकर ही तनाव से बच सकते हैं। धैर्य से कार्य करने पर स्थिति नियंत्रण में आ सकती है।

मीन

मीन राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहेगा। बड़ा समझौता या डील करने का अवसर मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के संकेत हैं। परिवार संग घूमने-फिरने की योजना बनेगी। नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है, जो भविष्य में लाभकारी साबित होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button