टीआई की बेटी ने पति और सास पर दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का मामला

टीआई की बेटी ने पति और सास पर दर्ज कराया दहेज प्रताडऩा का मामला
यशभारत भोपाल। कमला नगर निवासी महिला ने अपने पति और सास पर दहेज प्रताडऩा का मामला दर्ज कराया है। पीडि़त महिला के पिता टीआई हैं। उसकी शादी 2022 में सारांश उपाध्याय से हुई थी। उसका पति दहेज में 35 लाख रुपए की मांग कर प्रताडि़त कर रहा था। जबकि शादी को महज तीन साल ही हुए हैं। पुलिस ने इस मामले में आरोपी पति और सास के खिलाफ दहेज प्रताडऩा का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टीआई निरूपा पांडे के मुताबिक कीर्ती उपाध्याय पति सारांश उपाध्याय (31) नेहरू नगर में रहती थी। शादी के बाद से ही महिला का पति सारांश और सास कल्पना उपाध्याय दहेज में 35 लाख रुपए की मांग कर रहे थे। मांग पूरी नहीं होने पर उसके प्रताडि़त किया जाता और मारपीट भी की जाती। महिला के मायके पक्ष ने आरोपी पति और सास को समझाने की कोशिश भी की, लेकिन वह नहीं माने। इससे परेशान होकर महिला ने थाना पुलिस को लिखित में आवेदन देकर शिकायत की। आवेदन की जांच के पुलिस ने पति और सास के खिलाफ मामला दर्ज किया। अब पुलिस आरोपियों को नोटिस जारी कर रही है।






