महंगी बाइकों के शौकीन चोर गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ने 10 स्पोर्ट बाइक कीं बरामद

महंगी बाइकों के शौकीन चोर गिरफ्तार, भोपाल पुलिस ने 10 स्पोर्ट बाइक कीं बरामद
भोपाल, यश भारत। राजधानी की टीटी नगर थाना पुलिस ने स्पोर्ट बाइक चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई तब हुई जब पुलिस को सूचना मिली कि ये आरोपी अपने महंगे शौक पूरे करने के लिए लगातार स्पोर्ट बाइक की चोरी कर रहे थे।
10 स्पोर्ट बाइक बरामद, कीमत 20 लाख के करीब
थाना प्रभारी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार किए गए आरोपियों के पास से कुल दस (10) स्पोर्ट बाइक बरामद की हैं। बरामदगी के बाद पता चला कि प्रत्येक बाइक की कीमत 2 लाख से ज्यादा है, और सभी 10 बाइकों की कुल कीमत लगभग 15 लाख से 20 लाख है।
ये हैं गिरफ्तार आरोपी, नदीम पिता नईम हसन (उम्र 20 वर्ष, निवासी ऐशबाग) दानिश उर्फ कासिम पिता आशु खा (उम्र 21 वर्ष, निवासी राजीव नगर, भोपाल)
पुलिस के मुताबिक, ये दोनों युवक सिर्फ अपने व्यक्तिगत शौक पूरे करने के लिए महंगी स्पोर्ट बाइकों को निशाना बनाते थे। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों से अन्य चोरियों के मामलों में भी पूछताछ शुरू कर दी है,







