रेलवे अंडर ब्रिज के उपर से युवक अचानक जमीन पर गिरा : गंभीर हालत में जबलपुर रेफर,घंसौर की घटना

सिवनी यश भारत-जिले के आदिवासी बाहुल्य विकास खंड घंसौर के शारदा मंदिर के समीप बने रेलवे अंडर ब्रिज के ऊपर से रात्रि के समय एक व्यक्ति नीचे गिर गया। जिसे गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार रात्रि के समीप एक व्यक्ति शारदा मंदिर के समीप स्थित रेलवे अंडर ब्रिज के उपर से अचानक नीचे गिर गया। जिसके कारण उसके सिर और हाथ-पैर पर गंभीर चोट आ गई।
घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी। इसके बाद लोगो की मदद से घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उसकी स्थिति को देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज जबलपुर रेफर कर दिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटनाक्रम की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आखिर व्यक्ति अंदर ब्रिज से नीचे कैसे गिरा। व्यक्ति कौन था और कहां का रहने वाला था इस बात की जानकारी भी पुलिस जुटा रही है।
साथ ही यह भी पता करने का किया जा रहा है कि व्यक्ति ने अंडर ब्रिज से चलांग लगाई है या किसी ने उसे धक्का दिया है। जिसके कारण वह गंभीर घायल हुआ है। घंसौर थाना प्रभारी अनिल कुमार पटेल ने बताया कि सूचना मिली थी के रेलवे अंडर ब्रिज के ऊपर से एक व्यक्ति नीचे गिर गया है जैसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। फिलहाल यह पता नहीं चल पाया है कि व्यक्ति कौन था मामले की जांच की जा रही है।