जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

भूमाफिया के अत्याचार से त्रस्त रिटायर्ड पुलिसकर्मी न्याय की गुहार लेकर पहुँचे एसपी कार्यालय

जबलपुर, यशभारत। शहर के बड़ा पत्थर आमनाला क्षेत्र निवासी लीलाधर वेन ने एक लिखित शिकायत में भू-माफिया अनिल राय और उसके पुत्रों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता ने पुलिस अधीक्षक जबलपुर को सौंपे आवेदन में कहा है कि अनिल राय और उसके बेटे न केवल उन्हें जातिगत रूप से अपमानित कर रहे हैं, बल्कि जान से मारने की धमकी भी दे रहे हैं। लीलाधर वेन ने बताया कि वह एसएएफ रांझी से सेवानिवृत्त हैं और उनके पास जो जमीन है, वह उनकी जीवनभर की जमा पूंजी है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि अनिल राय उस जमीन पर कब्जा करने की नीयत से बार-बार धमकियां दे रहा है और मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा है। पीड़ित का कहना है कि जब उन्होंने अपनी जमीन पर निर्माण कार्य शुरू किया, तो अनिल राय ने आकर उन्हें धमकाया और जातिगत टिप्पणियाँ करते हुए गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़ित ने बताया कि भू-माफिया द्वारा बार-बार धमकियां दी जा रही हैं कि यदि उन्होंने जमीन नहीं छोड़ी तो उनके परिवार को नुकसान पहुँचाया जाएगा। श्री वेन ने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि अनिल राय और उसके पुत्रों पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्याय दिलाया जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button