जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

तिराहे में आते ही थम जाते हैं पहिए, बड़ी ओमती में ट्रैफिक का जाल

यशभारत, जबलपुर। बड़ी ओमती चौराहे पर चारों तरफ से आने वाले वाहनों को क्रॉसिंग करने में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा है। इसमें मुख्य तौर पर यह देखा जाता है की बड़ी ओमती चौकी के सामने बने चौराहे पर चारों तरफ से वाहन आते हैं। जिसमें घंटाघर से भरतीपुर जाने वाले मार्ग और अंधेरदेव तरफ से आने वाले वाहनों को घंटाघर तरफ जाना पड़ता है तो क्रॉसिंग के समय काफी समस्या होती है।  इसी के साथ भरतीपुर से आने वाले लोगों को अंधेरदेव और करमचंद चौक तरफ जाने के लिए भी क्रॉसिंग पर आते ही लोगों के वाहन के पहिए थम जाते हैं। जिसके कारण ट्रैफिक जाम की स्थिति रोजाना निर्मित हो रही है।  

सामने बनी चौकी ट्रैफिक व्यवस्था ठप – बड़ी ओमती में है देखा जाता है कि मुख्य सडक़ पर ही एक ओमती थाने की चौकी का निर्माण किया गया है,जिसमें पुलिस बल हमेशा मौजूद रहता है। लेकिन चौकी के ठीक सामने चौराहे पर रोजाना लग रहे ट्रैफिक जाम की समस्या का कोई भी समाधान नहीं निकल पा रहा है। जिसके कारण यहां लोगों को आवागमन करने में काफी परेशानी हो रही हैं और जब कभी ट्रैफिक जाम की स्थिति यहां बनती है तो कोई भी पुलिसकर्मी सडक़ पर मौजूद दिखाई नहीं देता है। जिसके कारण पूरी यातायात व्यवस्था ठप पड़ी हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App