यश भारत कार्यालय में लहराया तिरंगा, देशभक्ति के रंग में रंगा गणतंत्र दिवस समारोह
हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक-यशिका ईशानी शुक्ला

जबलपुर, यश भारत। 76वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर शताब्दीपुरम स्थित यश भारत कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति समर्पण और संविधान के प्रति निष्ठा का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम में समाज सेवी सुरेश गौतम, वरिष्ठ अधिवक्ता संपूर्ण तिवारी, डॉ. रश्मि शुक्ला, यशिका ईशानी शुक्ला, अवधेश कटारे, अभिषेक शुक्ला, अम्बरीश तिवारी एवं प्रवीण अग्रहरि,रवि चौबे, आशीष तिवारी, जयप्रकाश जायसवाल, राजीव सिंह, दयाशंकर शुक्ला, उमेश पटेल, संतोष शुक्ला, सत्येंद्र जायसवाल,प्रेमनारायण पांडे, अजय पांडे, रजनीश परोहा, सुरेश वर्मा, विनीता अग्रिहोत्री, अनिल पांडे, राहुल शर्मा, देवेन्द्र केसरवानी, आकाश पांडे, अनूप तिवारी एवं मुकेश नवेरिया राकेश मालवीय, शैलेन्द्र रैकवार , जितेन्द्र वर्मा, सुशील विश्वकर्मा,, बबलू रजक, डेनियल, लोकेश , बाबू ,जबलपुर पावर टेक्निकल का समस्त स्टाफ मौजूद रहा। ध्वजारोहण के पश्चात सभी ने एकजुट होकर देश की एकता, अखंडता और संविधान के मूल्यों को आत्मसात करने का संदेश दिया। पूरे आयोजन में देशभक्ति का उत्साह और गर्व साफ झलकता नजर आया।
26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक-यशिका ईशानी शुक्ला
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बेबी यशिका ईशानी शुक्ला ने गणतंत्र दिवस के ऐतिहासिक और संवैधानिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि 26 जनवरी केवल एक तिथि नहीं, बल्कि हर भारतीय के लिए गर्व का प्रतीक है, क्योंकि इसी दिन देश को अपना संविधान मिला, जो हमारी पहचान और लोकतंत्र की नींव है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस हमें हमारे अधिकारों के साथ-साथ कर्तव्यों की भी याद दिलाता है, ताकि हम जिम्मेदार और जागरूक नागरिक बन सकें। यह पर्व एकता, समानता और स्वतंत्रता जैसे मूल्यों को सुदृढ़ करने का संदेश देता है। ईशानी शुक्ला ने कहा कि 26 जनवरी को भारत एक संप्रभु, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना, जिस पर हर नागरिक को गर्व होना चाहिए। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से आह्वान किया कि हम अपने आचरण से अच्छे नागरिक बनें और अपने देश व संविधान का सम्मान करते हुए राष्ट्र का नाम रोशन करें।







