भोपालमध्य प्रदेश
मनसा देवी पार्क के पास नाले से उठती बदबू ने बढ़ाई परेशानी, रहवासी और राहगीर त्रस्त
- मनसा देवी पार्क के पास नाले से उठती बदबू ने बढ़ाई परेशानी, रहवासी और राहगीर त्रस्त
- भोपाल यश भारत । राजधानी के भोपाल के वॉर्ड क्रमांक 70 में सेम कॉलेज के पीछे स्थित मनसा देवी पार्क के पास जर्जर नाले की स्थिति से स्थानीय रहवासी और राहगीर खासे परेशान हैं। नाले से उठ रही तेज बदबू के कारण क्षेत्र में गुजरना तक मुश्किल हो गया है, जिससे लोगों को रोजाना दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि नाले की नियमित सफाई नहीं होने और उसकी मरम्मत में लापरवाही के चलते स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। गर्मी बढ़ने के साथ बदबू और भी तीव्र हो गई है, जिससे आसपास रहने वाले परिवारों के स्वास्थ्य पर भी खतरा मंडरा रहा है। राहगीरों के अनुसार, इस मार्ग से गुजरना किसी चुनौती से कम नहीं है। कई बार लोग नाक पर रुमाल रखकर यहां से निकलने को मजबूर होते हैं। वहीं क्षेत्र के निवासियों ने नगर निगम पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि शिकायतों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाले की सफाई और मरम्मत कराने की मांग की है ताकि इस समस्या से राहत मिल सके और क्षेत्र में स्वच्छता एवं स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर हो







