भोपालमध्य प्रदेश

दामाद ने ससुर के पेट में घोंपा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत

दामाद ने ससुर के पेट में घोंपा था चाकू, इलाज के दौरान हुई मौत
भोपाल, यशभारत। राजधानी के थाना स्टेशन बजरिया क्षेत्र में अपनी पत्नी को मायके से साथ न ले जाने के विवाद में ससुर पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक मोड़ आ गया है। आरोपी दामाद सैयद परवेज (45 वर्ष) द्वारा छुरी से किए गए हमले में गंभीर रूप से घायल हुए ससुर नसीर हुसैन (70 वर्ष) ने गुरुवार देर रात हमीदिया अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 10 नवंबर को हुई थी। आरोपित दामाद सैयद परवेज अपनी पत्नी को मायके से लेने आया था, लेकिन पत्नी ने साथ जाने से मना कर दिया। इस पर हुए विवाद के दौरान, बीच-बचाव करने आए ससुर नसीर हुसैन के पेट पर परवेज ने चाकू घोप दिया। गंभीर चोट के कारण घायल की आंत बाहर आ गई थी, जिसके बाद उन्हें हमीदिया अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। वही पुलिस ने घटना के मात्र दो घंटे में ही आरोपी सैयद परवेज को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

थाना स्टेशन बजरिया पुलिस ने बताया कि घायल नसीर हुसैन की मौत की पुष्टि के बाद, पुलिस ने इस मामले में दर्ज हत्या के प्रयास की धाराओं को अब हत्या की संगत धाराओं में परिवर्तित कर दिया है। आरोपी सैयद परवेज पहले से ही जेल में है। अब मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौप कर आगे की जांच शुरु कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button