देशमध्य प्रदेशराज्य
हुमायूं टॉम्ब के पास दरगाह की छत गिरी, 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका
रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है

हुमायूं टॉम्ब के पास दरगाह की छत गिरी, 5-6 लोगों के दबे होने की आशंका
नई दिल्ली: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहाँ पूरा देश जश्न में डूबा है, वहीं दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके से एक दुखद खबर सामने आई है। हुमायूं टॉम्ब के ठीक पीछे स्थित एक दरगाह की छत अचानक गिर गई है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस हादसे में 5 से 6 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुँच गए हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन तुरंत शुरू कर दिया गया है और मलबे में दबे लोगों को सुरक्षित निकालने की कोशिशें जारी हैं।
यह घटना ऐसे समय में हुई है जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12वीं बार लाल किले से तिरंगा फहराया है और देश ‘नया भारत’ की थीम के साथ अपना 79वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हादसे की और अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।






