जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

शख्स की दो पत्नियां, रोज होता था विवाद; पंचायत के बाद महिला की गर्दन काट जंगल में फेंक दी

झारखंड में दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां के सिमडेगा में एक महिला की गर्दन धारदार हथियार से काटकर जंगल में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि यह मामला एक व्यक्ति की दो शादियों से जुड़ा हुआ है। महिला उड़ीसा की रहने वाली है, जिसकी शादी बांसजोर के बागे नाम के शख्स के साथ हुई थी और वो शख्स की दूसरी पत्नी बनकर रह रही थी।

मामला सिमडेगा के बांसजोर थाना क्षेत्र का है। यहां के पहाड़टोली में बुधवार सुबह एक महिला की गर्दन से खून बहता हुआ दिखा। लोगों ने देखा तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और महिला को अस्पताल पहुंचाया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली और जांच शुरू कर दी है।

मामला बांसजोर थाना क्षेत्र का है। यहां के पहाड़टोली इलाके के जंगलों में एक महिला घायल अवस्था में मिली है। मिली जानकारी के अनुसार, यह मामला एक शख्स की दो शादियों से जुड़ा हुआ है। शख्स की दो शादियां हुई थीं। दोनों पत्नियों के बीच किसी ना किसी बात को लेकर विवाद होता रहता था। दोनों के विवाद को देखते हुए पहाड़टोली में मंगलवार को एक पंचायत बैठाई गई थी। पंचायत के बाद महिला की गर्दन काटकर पहाड़टोली के जंगलों में फेंक दिया गया था।

घटना की जानकारी देते हुए बांसजोर जिला परिषद सेमराम पॉल ने बताया कि बागे नाम के शख्स की शादी ओडिसा की रहने वाली मिरा तिर्की से हुई थी। मिरा बागे की दूसरी पत्नी बनकर रहती थी। इसलिए बागे की पहली पत्नी और मीरा के बीच विवाद होता रहता था। इसे लेकर बुधवार को विवाद सुलझाने के लिए पंचायत रखी गई थी। पंचायत के बाद मीरा घायल अवस्था में जंगलों में पड़ी मिली। लोगों ने पास जाकर देखा तो उसकी गर्दन कटी हुई थी। घायल गर्दन से काफी खून निकल रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button