इंदौरभोपालमध्य प्रदेश

इंदौरः13 साल के मासूम का कातिल निकला पड़ोसी

Table of Contents

इंदौरः 13 साल के मासूम का कातिल निकला पड़ोसी

कत्ल के बाद रातभर परिजनों के साथ मिलकर किया सर्च ऑपरेशन का ढोंग

इंदौर,यशभारत। प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। देव श्री अपार्टमेंट में रहने वाले 13 वर्षीय मासूम आफताब अली की उसके ही पड़ोसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। कातिल की चालाकी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह रातभर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होकर बच्चे को ढूंढने का नाटक करता रहा, लेकिन थाना प्रभारी की पैनी नजरों से खुद को बचा नहीं सका।

कातिल का मास्टरमाइंड प्लान और पुलिस को चकमा
आरोपी रेहान (21 वर्ष) ने आफताब की हत्या करने के बाद साक्ष्यों को मिटाने और पुलिस को उलझाने के लिए एक फिल्मी साजिश रची थी। आरोपी ने छत पर एक खून से सनी जैकेट फेंकी और दीवार पर खून के हाथ के निशान लगाए ताकि पुलिस को लगे कि कातिल बाहरी है और शव कहीं दूर फेंक दिया गया है। आफताब का स्कूल बैग बिल्डिंग के पीछे फेंका गया ताकि जांच की दिशा भटक जाए। रेहान खुद बच्चे के पिता (जो पेशे से कव्वाल हैं) के साथ मिलकर गलियों में आफताब को तलाशता रहा ताकि किसी को उस पर शक न हो।

थाना प्रभारी की सूझबूझ: बॉडी लैंग्वेज से पकड़ा गया झूठ
मामले का खुलासा एमआईजी थाना प्रभारी सीबी सिंह की तत्परता से हुआ। जब पुलिस सर्च ऑपरेशन चला रही थी, तब रेहान लगातार पुलिस टीम के इर्द-गिर्द घूमकर उनकी जांच प्रक्रिया को भांपने की कोशिश कर रहा था। उसकी घबराहट और जरूरत से ज्यादा सक्रियता ने थाना प्रभारी को चौंका दिया। पुलिस ने जब घेराबंदी कर रेहान से कड़ाई से पूछताछ की, तो वह टूट गया। उसकी निशानदेही पर फ्लैट नंबर 42 की तलाशी ली गई, जहाँ पलंग पेटी के अंदर मासूम आफताब का शव बरामद हुआ।
जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी रेहान का परिवार पहले से ही आपराधिक गतिविधियों में लिप्त है। उसका एक भाई पहले से ही कत्ल के मामले में जेल की सजा काट रहा है। चौंकाने वाली बात यह है कि रेहान की बुजुर्ग दादी को भी इस पूरी वारदात और घर में छिपे शव की जानकारी थी, फिर भी उन्होंने चुप्पी साधे रखी।

पुलिस ने आरोपी रेहान को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसके एक अन्य फरार साथी की तलाश में छापेमारी जारी है। डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम ने मौके से अहम सबूत जुटाए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button