विवेक तन्खा के लीगल नोटिस के बाद इंडियन एक्सप्रेस ने सभी प्लेटफार्मों से हटाई खबर
ट्वीट कर यह जानकारी साझा की

नई दिल्ली, यशभारत। इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने राज्यसभा सांसद विवेक तनखा के लीगल नोटिस के बाद अपने सोशल मीडिया के सभी प्लेटफार्मों से इस आशय की खबर हटा ली है, जिसमें कहा गया था कि सांसद विवेक तनखा ने अमित शाह और भारतीय जनता पार्टी के कहने पर सोनम वांगचुक को अपना अनशन समाप्त करने के लिए राजी किया था। श्री तन्खा ने ट्वीट कर यह जानकारी साझा की है कि इंडियन एक्सप्रेस के संपादक सौरभ द्विवेदी ने मेरे कानूनी नोटिस के जवाब में ट्विटर, फेसबुक, इंस्ट्राग्राम और यूट्यूब से सभी मानहानिकारक सामग्री और वीडियो हटा लिए हैं।
उल्लेखनीय है कि छात्र आंदोलन के दौरान सोनम वांगचुक द्वारा अनशन समाप्त किए जाने के बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप ने खबर प्रसारित करते हुए दावा किया था कि इसमें कांग्रेस के सांसद विवेक तनखा की भूमिका है। इसके बाद से ही श्री तन्खा ने इंडियन एक्सप्रेस से सवाल कर दिया था कि इस खबर को उन्होंने किन प्रमाणों के आधार पर चलाई।








