जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

गोहलपुर थाने के फुटपाथ पर ही अतिक्रमणकारियों का कब्जा, चौराहे के बीस फीट तक फैली दुकानें, जनता ट्रैफिक जाम मे हुई रेंगने को मजबूर

जबलपुर यश भारत – शहर का गोहलपुर चौराहा 80 फीट चौड़ा है, लेकिन अतिक्रमण के कारण वाहनों को निकलने के लिए महज 10 फीट रोड मिल पाती है। सुबह से देर रात तक राहगीर परेशान होते रहते हैं। यहां गोहलपुर थाना भी है। पूरे दिन अधिकारियों का आना-जाना लगा रहता है। इसके बाद भी अतिक्रमणों को हटाने की जहमत कोई नहीं उठा रहा है। इससे इनके हौसले बढ़ते जा रहे हैं। आलम ये है कि अमखेरा रोड, गोहलपुर रोड और रद्दी चौकी की ओर जाने वालों को रेंगते हुए यहां से निकलना पड़ता है।

फल-चाट वालों का कब्जा
गोहलपुर चौराहे से अमखेरा की ओर जाने वाले मोड़ पर नगर निगम की दर्जनों दुकानें हैं। यहां के दुकान मालिक पूरे कॉरीडोर तक अपनी दुकानें फैलाए हुए हैं। दुकान के सामने 300 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फल, चाट फुलकी वालों को खड़े होने की अनुमति दी गई है। कुछ दुकान मालिकों ने खुद के ही चार से पांच ठेले व स्टॉल लगा रखे हैं। इनके कारण पूरा रास्ता जाम रहता है। 100 फीट चौड़ी सडक़ भी संकरी हो गई है।

बीच रोड खड़े हो रहे ऑटो वाले
चौराहे से गोहलपुर की ओर जाने वाले सिग्नल के ठीक नीचे ऑटो चालकों ने अघोषित पार्किंग बना रखी है। साथ ही जेब्रा क्रॉसिंग पर खड़े होकर वे सवारियां बैठाते हैं। यातायात में बाधक होने के बाद भी यहां न तो ट्रैफिक पुलिस ध्यान दे रही है और न ही थाने का स्टाफ इन्हें हटाने की जहमत उठा रहा है।

लेफ्ट टर्न पर सब्जी बाजार की पार्किंग
गोहलपुर थाने के मुख्य गेट के सामने सब्जी बाजार शुरू होता है। यहां आने वाले अपनी गाडिय़ा लेफ्ट टर्न पर ही पार्क कर रहे हैं। जिससे सिग्नल होने पर महज दस फीट की जगह ही बचती है। कई बार यहां दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस वालों ने आज तक इस ओर ध्यान नहीं दिया है। चौराहे के चारों लेफ्ट टर्न पर अतिक्रमण हैं। कई बार नगर निगम की टीम को लोगों ने कार्रवाई करने के लिए आवेदन दिए हैं, लेकिन राजनीतिक दबाव के चलते आज तक अतिक्रमणों को हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button