पैर छूने का छलावा…माताजी कहकर भरोसा जीता, मिनटों में चेन की ठगी कर रफूचक्कर
घमंडी चौक में सुबह-सुबह वारदात

पैर छूने के बहाने बुजुर्ग महिला से चेन ठगी।
घमंडी चौक पर सुबह-सुबह हुई वारदात।
महिला ने बाइक पकड़ने की कोशिश की लेकिन आरोपी भाग निकले।
पुलिस ने सीसीटीवी खंगालने शुरू किए, आरोपियों की तलाश तेज।
जबलपुर। शहर में महिलाओं को निशाना बनाने वाली गैंग ने एक बार फिर वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार सुबह घमंडी चौक पर मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को बदमाशों ने पैर छूने का छलावा कर झांसे में लिया और सोने की चेन ठगकर फरार हो गए। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस-प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए।
वारदात कैसे हुई?
महिला रोज की तरह मंदिर जा रही थी।
रास्ते में दो युवक मोटरसाइकिल से पहुंचे।
पैर छूकर बोले – “माताजी, आगे चाकूबाजी हो रही है, आप अपनी चेन रुमाल में रख दीजिए।”
महिला उनकी बातों में आ गई और सोने की चेन रुमाल में रख दी।
रुमाल लेते ही युवक बाइक पर सवार होकर फरार हो गए।
महिला ने की हिम्मत
महिला ने हिम्मत दिखाते हुए भागते बदमाशों की बाइक पकड़ने की कोशिश की, लेकिन आरोपी उसे गिराकर तेज रफ्तार से आगे बढ़े और पलभर में आंखों से ओझल हो गए।
पुलिस अलर्ट
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।
आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
थाना प्रभारी नवल सिंह ने कहा –
“आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही पकड़े जाएंगे।”
📦 पुलिस की अपील
किसी भी अजनबी पर भरोसा न करें।
आभूषण पहनकर अकेले मंदिर या बाजार न जाएं।
संदिग्ध व्यक्ति दिखे तो तुरंत सूचना 100 नंबर पर दें।
पहले भी सक्रिय रही गैंग
जबलपुर और आसपास के जिलों में पहले भी ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं।
पैर छूने और आशीर्वाद लेने का नाटक कर बुजुर्ग महिलाओं को शिकार बनाना इनका पुराना तरीका है।
कई बार पकड़े जाने के बाद भी यह गैंग जमानत पर छूटकर फिर सक्रिय हो जाती है।
चाकू की नोक पर मोबाइल और नगद लूट, बिलहरी निवासी युवक बना शिकार
वही रात 20 अगस्त 2025 को बिलहरी निवासी अमर विनोदिया के साथ लूट की वारदात हुई। घटना रात लगभग 9:40 बजे जिलाध्यक्ष कार्यालय के सामने घटित हुई, जब तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें चाकू की नोक पर रोककर उनका वीवो कम्पनी का मोबाइल और ₹1300 नगद लूट लिया।अमर विनोदिया अपने कार्य से लौट रहे थे।तभी कार्यालय के सामने तीन अज्ञात बदमाशों ने घेर लिया।आरोपियों ने चाकू दिखाकर डराया और मोबाइल व नगद छीनकर भाग निकले।
पीड़ित ने घटना की सूचना पुलिस को दी।पीड़ित ने आज सुबह 6:30 बजे ओमती थाना में शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।बदमाशों की तलाश में आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।







