जबलपुरमध्य प्रदेश

मृतिका की पहचान नहीं, कातिल का सुराग नहीं, सिमरिया में हुई युवती की हत्या की गुत्थी उलझी

यश भारत फॉलोअप, जबलपुर। पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी स्थित सिमरिया में रविवार को एक स्कूल के पीछे युवती की हत्या किए जाने मामला उलझ गया है। अब तक न तो मृतिका की पहचान हो पाई है और न ही कातिल का पता चल सका है। पुलिस ने थानों में दर्ज गुमशुदर्गी रिकॉर्ड भी खंगाला लेकिन अब तक पुलिस मृतका की शिनाख्त नहीं कर पाई है ।
विदित हो कि एम.एम. इंटरनेशनल स्कूल के पीछे ग्राम सिमरिया में रविवार को एक युवती का शव पड़ा मिला था । मामले की सूचना ग्राम कोटवार खेमलाल चड़ार 60 वर्ष निवासी ग्राम सिमरिया ने पुलिस को दी थी। मृतिका के सिर, गर्दन में चोट के निशान थे। संभवत: पत्थर से हमला कर उसकी हत्या की गई है। इसके साथ ही दुष्कर्म की भी आशंका जाहिर की गई है। एफएसएल टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए थे। जिसके बाद पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का प्रकरण दर्ज किया था।

हाथ में ईशू-तनू लिखा

मृतिका के हाथों में महंदी लगी है। जिसमें ईशू-तनू लिखा हुआ है।इस नाम से कोई लडक़ी की गुमशुदगी थाने में दर्ज तोनहीं है इसको लेकर पुलिस ने थानों में दर्ज गुमशुदगी-अपहरण के रिकॉर्ड भी खंगाले लेकिन पुलिस को सफलता नहीं मिल पाई ।

थानों को शेयर की फोटो, डिटेल

मृतिका की शिनाख्त के लिए पुलिस ने आसपास के थानों को भी मृतिका की फोटो और जानकारी शेयर की है। पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी प्रभारी विपिन तिवारी ने बताया कि मृतिका की पहचान के प्रयास जारी है। शिनाख्त होने के बाद मामला स्पष्ट हो सकेगा।

करीबी हो सकता है आरोपी

पुलिस सनसनीखेज हत्याकांड की गुत्थीसुलझाने हर एंगल पर तफ्तीश कर रही है । संदेहियों से भी पूछता छ की जा रही है। इसके अलावा आसपास के गांव में भी पहुंचकर पुलिस ने पूछताछ की लेकिन अब तक ऐसा कोई सुराग नहीं लग सका है जिसके सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंच सके। आरोपी मृतिका का करीबी हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button