जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

केंद्र सरकार ने जनगणना 2027 का किया ऐलान, क्या हैं जरूरी तारीखें?

सरकार ने सोमवार को जनगणना 2027 अधिसूचना जारी कर दी है, जिससे आधिकारिक तौर पर जनगणना प्रक्रिया शुरू हो गई। यह 2011 के बाद देश की पहली जनगणना होगी। अधिसूचना के अनुसार, देशभर में जनगणना की तारीख 1 मार्च 2027 तय की गई है। हालांकि, लद्दाख, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड जैसे हिमपात-प्रभावित क्षेत्रों में जनगणना की तारीख 1 अक्टूबर 2026 रखी गई है। इन क्षेत्रों में मौसम की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।

स्वतंत्र भारत की 17वीं जनगणना

जनगणना 2027, स्वतंत्र भारत की 17वीं जनगणना होगी। सरकार का कहना है कि यह जनगणना देश के नीति निर्माण, संसाधन आवंटन और कल्याणकारी योजनाओं को बेहतर दिशा देने के लिए महत्वपूर्ण होगी। भारत सरकार ने जनगणना 2027 के साथ-साथ जातीय जनगणना कराने की औपचारिक घोषणा की है। यह फैसला लंबे समय से चली आ रही मांगों के बाद आया है। साथ ही इसे देश की सामाजिक संरचना को बेहतर ढंग से समझने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button