भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल आबकारी विभाग ने 552.75 बल्क लीटर अवैध शराब और 4 वाहन किए जब्त, 4 प्रकरण दर्ज

भोपाल आबकारी विभाग ने 552.75 बल्क लीटर अवैध शराब और 4 वाहन किए जब्त, 4 प्रकरण दर्ज

भोपाल, यशभारत। राजधानी में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने चार अलग-अलग स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश देकर 552.75 बल्क लीटर अवैध उच्च श्रेणी की देशी व विदेशी मदिरा जब्त की है। इसके साथ ही शराब के अवैध परिवहन में इस्तेमाल की जा रही एक वर्ना कार और स्कूटी समेत कुल 4 वाहनों को भी जब्त किया गया है।

पहली कार्रवाई 21 जुलाई को पंचवटी, गांधी नगर कॉलोनी में पार्क के समीप हुई, जहाँ सादे कपड़ों में तैनात टीम ने घेराबंदी कर वर्ना कार से अवैध शराब ले जा रहे पुराने आरोपी राहुल यादव को गिरफ्तार कर उसके पास से 81 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की। दूसरी कार्रवाई 21 जुलाई को ही विकास कुंज, त्रिलंगा स्थित प्रीति पति राहुल यादव के मकान और तीन वाहनों की तलाशी में की गई, जहाँ से 411.75 बल्क लीटर विदेशी शराब बरामद कर वाहनों को अभिरक्षा में लिया गया।

तीसरी कार्रवाई 22 जुलाई को चंचल साहू के आवासीय मकान पर कर 54 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त की गई। वहीं चौथी कार्रवाई 22 जुलाई को बरखेड़ी क्षेत्र में हुई, जहाँ स्कूटी से अवैध देशी शराब की 6 पेटियाँ ले जा रहे आरोपी अनिकेत शाक्य को पकड़ा गया।

नियंत्रण कक्ष प्रभारी आर.जी.भदौरिया ने बताया कि सभी आरोपियों पर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button