मध्य प्रदेशराज्य

“सफर अधूरा… सांसें खत्म: गोविंदगढ़ घाटी में ट्रक ने बाइक को दूर तक घसीटा, पति की मौत, पत्नी गंभीर”

रीवा। गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र के छुहिया घाटी में बाइक सवार दंपति को ट्रक ने कुचल दिया। इस हादसे में पति की मौत हो गई है, जबकि पत्नी गंभीर रूप से घायल हुई है जिसे संजय गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतक और घायल उमरिया जिले के बिरसिंहपुर पाली से बाइक में सवार होकर रीवा आ रहे थे। गोविंदगढ़ पुलिस ने बताया कि हादसे में शेख अजमल 32 वर्ष की मौत हो गई है और उनकी पत्नी सफीकुननिशा घायल हो गई है। बताया गया है कि तेज रफ्तार ट्रक ने पहले बाइक में टक्कर मारी और फिर काफी दूर तक घसीटता चला गया।

 

जानकारी के मुताबिक उमरिया जिले के पाली निवासी शेख अजमल अपनी पत्नी को बाइक में बैठाकर रीवा के गढ़ स्थित मायके पहुंचाने आ रहे थे। बइक सवार दंपति जैसे ही छुहिया घाटी पहुंचे, तभी तेज रफतार ट्रक के चालक नें बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टक्कर मारने के बाद चालक बाइक को काफी दूर तक घसीटते ले गया, जिससे बाइक सवार युवक की मौत हो गई जबकि पत्नी सफीकुन्निशा गंभीर रूप से घायल है। फिलहाल पुलिस नें घायल महिला सहित मृतक के शव को संजय गांधी अस्पताल पहुंचाया है, जहां पंचनामा कार्रवाई कर पीएम के बाद शव परिजन के सुपुर्द कर दिया गया। वहीं घायल महिला का उपचार किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button