जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

टैक्स जमा करने करदाताओं के पास अब मात्र 3 दिन शेष : करदाताओं की सुविधा के लिए अवकाश दिवस में भी मुख्यालय सहित सभी 16 संभागीय कार्यालय खुले रहेगें

जबलपुर। शहर के करदाताओं के पास बकाया करों की राशि 31 मार्च तक जमा कर अधिभार से बचने के लिए अब मात्र 3 दिन शेष बचा है। 3 दिन के उपरांत यानी 1 अप्रैल 2024 से समस्त बकाया करों की राशि पर दो गुना अधिभार लगाकर करदाताओं से करों की वसूली की जायेगी। अभी निगमायुक्त श्रीमती प्रीति यादव के द्वारा लगातार करदाताओं से अपील की जा रही है कि 31 मार्च तक समस्त बकाया करों की राशि जमा कर अधिभार के साथ-साथ अप्रिय कार्यवाही से बचें। उन्होंने कहा कि करदाताओं की सुविधा के लिए अवकाश दिवस में भी मुख्यालय सहित सभी 16 संभागीय कार्यालय खुले रहेगें।
आज वसूली के संबंध में उपायुक्त श्री सनखेरे ने बताया कि आज 7100 करदाताओं ने 3 करोड़ 5 लाख रूपये से अधिक की राशि निगम खजाने में जमा की है। उन्होंने बताया कि 130 नागरिकों ने अपनी नई सम्पत्ति दर्ज कराकर टैक्स जमा किया। उपायुक्त श्री सनखेरे ने बताया 1 अप्रैल के पूर्व जिन करदाताओं द्वारा नई सम्पत्ति प्लाट, मकान, फ्लेट, डयूप्लेक्स एवं अन्य सम्पत्ति खरीदी है उसे स्वकर विवरणी भरकर रजिस्ट्री अधारकार्ड एवं मोबाईल नम्बर के आधार पर टैक्स में दर्ज करा सकते हैं। श्री सनखेरे ने बताया कि पिछले वर्ष आज के ही दिन सम्पत्तिकर में 95 करोड़ रूपये की राशि निगम खजाने में जमा हुई थी, पिछले वर्ष का रिकार्ड तोड़ते हुए इस वर्ष आज के दिन 97 करोड़ रूपये की राशि सम्पत्तिकर के रूप में निगम खजाने में जमा हुई है। उन्होंने कहा कि 1 अप्रैल से राशि दो गुना हो जायेगी जिसमें आने वाली लोक अदालत में भी राहत नहीं मिलेगी।

Related Articles

Back to top button