रैपिडो वाहनों के खिलाफ सड़क पर उतरेगा टैक्सी यूनियन, बड़े आंदोलन की तैयारीमहिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल, परिवहन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन

रैपिडो वाहनों के खिलाफ सड़क पर उतरेगा टैक्सी यूनियन, बड़े आंदोलन की तैयारी
महिला पत्रकार सपना कुमारी की मौत के बाद उठे सुरक्षा पर सवाल, परिवहन आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
भोपाल यश भारत। रैपिडो वाहनों के संचालन और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर टैक्सी यूनियन कल्याण संघ ने मोर्चा खोलने की तैयारी कर ली है। संघ ने शहर में कथित रूप से अवैध और मनमाने ढंग से संचालित हो रहे रैपिडो वाहनों के खिलाफ बड़े आंदोलन का ऐलान किया है। संगठन का आरोप है कि इन वाहनों का सुरक्षित संचालन नहीं हो पा रहा है और लगातार शिकायतें सामने आ रही हैं। हाल ही में युवा महिला पत्रकार सपना कुमारी की सड़क हादसे में हुई दर्दनाक मौत ने रैपिडो की सवारी की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। टैक्सी यूनियन ने घटना पर शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत पत्रकार को श्रद्धांजलि अर्पित की। संघ का मानना है कि वाहनों का लापरवाहीपूर्ण संचालन भी हादसों की वजह बन सकता है। यूनियन ने इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए परिवहन आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। संगठन ने रैपिडो वाहनों के संचालन की जांच और सुरक्षा नियमों का पालन सुनिश्चित करने की मांग की है। अब देखना होगा कि परिवहन विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।







