जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

100 दिवसीय टी बी उन्मूलन सफल संचालन के लिए सीएमएचओ संजय मिश्रा को राज्य स्तरीय प्रशंसा पत्र

जबलपुर। कलेक्टर  दीपक सक्सेना एवं सीएमएचओ डॉ संजय मिश्रा के मार्गदर्शन में जबलपुर जिले में 100 दिवसीय टीबी उन्मूलन अभियान में संचालन की उत्कृष्टता के लिए मिशन संचालक राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन डॉ सलोनी सिडाना (IAS) द्वारा प्रशंसा पत्र जारी किया गया है।

प्रशंसा पत्र में उनके द्वारा लेख किया गया है, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, मध्यप्रदेश टीबी-मुक्त भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर और सहयोगात्मक प्रयासों के प्रति प्रतिबद्ध है।
आपके जबलपु रजिले में 100-दिवसीय ‘निक्षय शिविर’ अभियान के सफल क्रियान्वयन में आपके समर्पण और संचालनात्मक नेतृत्व की सराहना की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के रूप में, आपने चिकित्सा दलों, जांच सेवाओं और आउटरीच कार्यकर्ताओं के समन्वय द्वारा प्रभावी टीबी स्क्रीनिंग, केस नोटिफिकेशन, समय पर उपचार प्रारंभ और समुदाय की भागीदारी सुनिश्चित की है।

आपके प्रयासों की विशेष सराहना निम्न बिंदुओं के लिए की जाती है:

निक्षय पोषण योजना का सफल संचालन

निक्षय मित्रों की सक्रिय भागीदारी

जन जागरूकता गतिविधियाँ

आपका योगदान राज्य में टीबी उन्मूलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
मुझे विश्वास है कि आप भविष्य में भी इसी समर्पण के साथ टीबी उन्मूलन के कार्यों का नेतृत्व करते रहेंगे और NTEP (राष्ट्रीय क्षय नियंत्रण कार्यक्रम) के अंतर्गत एकीकृत और सतत टीबी देखभाल सुनिश्चित करेंगे।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ संजय मिश्रा ने जबलपुर जिले के सभी स्वास्थ्य अधिकारी एवं कर्मचारियों को 100 दिवसीय टी. बी. उन्मूलन में सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button