
पुरी रथयात्रा में भगदड़, एक श्रद्धालु की मौत, 200 से अधिक घायल
पुरी,यश भारत । भगवान जगन्नाथ की विश्व प्रसिद्ध रथयात्रा के दौरान गुरुवार को ओडिशा के पुरी में भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। ग्रैंड रोड पर ‘पहंडी’ रस्म के दौरान श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से अफरा-तफरी मच गई। हादसे में एक श्रद्धालु की मौत हो गई, जबकि 200 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों में बड़ी संख्या में महिलाएं और बुजुर्ग शामिल हैं। कई श्रद्धालुओं को सांस लेने में तकलीफ होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना ग्रैंड रोड पर मार्केट चौक और मरीचि कोर्ट चौक के बीच हुई, जहां श्रद्धालुओं की अत्यधिक भीड़ के कारण स्थिति अचानक बिगड़ गई। सूचना मिलते ही बचाव दल और पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया।







