जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मुस्कराइए… आप जबलपुर में हैं

सिग्नल बंद, सड़कों पर लंबा जाम, फिर भी स्मार्ट सिटी को मिल रहे अवॉर्ड

मुस्कराइए… आप जबलपुर में हैं

सिग्नल बंद, सड़कों पर लंबा जाम, फिर भी स्मार्ट सिटी को मिल रहे अवॉर्ड

जबलपुर, यश भारत। बीती रात  शहर ने एक बार फिर स्मार्ट सिटी की असलियत देखी। शास्त्री ब्रिज पर घंटों तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। ट्रैफिक सिग्नल बंद थे, सड़कें ठप पड़ीं और एम्बुलेंस में मरीज कराहते रहे। शहर की सड़कों पर अव्यवस्था का आलम ऐसा था कि लोग खुद ट्रैफिक संभालने में जुट गए, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कहीं नजर नहीं आए।

शास्त्री ब्रिज बना धैर्य की परीक्षा

दिन ढलते ही शास्त्री ब्रिज पर लग गई वाहनों की लंबी कतारे सिग्नल बंद होने और ओवरलोड वाहनों के बीच से निकलने की कोशिश में छोटे वाहन फंसते चले गए। स्कूली बसें और एम्बुलेंस तक जाम में अटकी रहीं। लगभग एक घंटे तक लोगों को रेंग-रेंगकर निकलना पड़ा।

एम्बुलेंस सायरन बजाती रही, ट्रैफिक पुलिस गायब

एक एम्बुलेंस का सायरन जाम में गूंजता रहा, लेकिन रास्ता नहीं मिला। आसपास के लोग खुद वाहनों को हटाने में जुट गए। नागरिकों ने कहा ट्रैफिक पुलिस सिर्फ चालान के वक्त दिखती है, जब वाकई जरूरत होती है तो कोई नहीं आता।

त्योहार से पहले बढ़ा सिरदर्द

दीपावली नजदीक आने के साथ ही ट्रैफिक दबाव और बढ़ेगा। ऐसे में शास्त्री ब्रिज और आसपास के इलाकों की व्यवस्था सुधारना प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। नागरिकों ने मांग की है कि ट्रैफिक पुलिस और निगम मिलकर तुरंत व्यवस्था दुरुस्त करें, वरना त्योहारों में यही जाम शहर की पहचान बन जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button