जबलपुरमध्य प्रदेश

ज्योति टॉकीज चौराहे का सिग्नल ठप,बेकाबू ट्रैफिक

फर्राटे से निकल रहे वाहन चालक,हर पल हादसों का खतरा

जबलपुर यशभारत । शहर के प्रमुख चौराहों पर लगे ट्रैफिक सिग्नल सिस्टम ठप होने से ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो गई है। हालात यह हैं कि वाहन चालक अपनी मनमर्जी से सड़क पार कर रहे हैं। कहीं बाइक सवार तेज रफ्तार से निकलते हैं, तो कहीं भारी वाहन बिना रुके चौराहे लांघ जाते हैं। जिसका एक उदाहरण ज्योति टॉकीज पर लगे ट्रैफिक सिग्नल का है जहां काफी समय से सिग्नल बंद होने पर अव्यवस्था के चलते सुबह-शाम जाम और भिड़ंत की स्थिति बन रही है।

लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने अब तक सिग्नल दुरुस्त कराने की जहमत नहीं उठाई। रोजाना हजारों स्कूली बच्चे, ऑफिस कर्मचारी और राहगीर इन चौराहों से गुजरते हैं और हर समय दुर्घटना के साए में सफर करने को मजबूर हैं। ट्रैफिक पुलिस के जवानों की तैनाती भी पर्याप्त नहीं है। नतीजा यह है कि सिग्नल बंद रहने से शहर के बड़े चौराहे मौत के जाल में तब्दील होते जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button