भोपाल में दिल दहला देने वाली वारदातः 5 साल की बच्ची को पीटा, मांग में लगाया सिंदूर

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पांच साल की बच्ची को बाथरूम में बंद कर डंडे से पिटाई की गई। बाल और चोटी काट कर सिर पर सिंदूर लगाया। इतना ही नहीं चोट के निशान छुपाने के लिए आंख के नीचे काजल और लिपस्टिक लगा दिया। बच्ची की हालत देख लोग तंत्र मंत्र की आशंका जता रहे है। इस पूरी घटना से पुलिस और लोग भी हैरान है।यह पूरा मामला कमला नगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, कोटरा सुल्तानाबाद में पांच साल की बच्ची को बाथरूम में बंद कर 8 साल की बच्ची ने बुरी तरह से पीटा। डंडे से मारपीट की और फिर बाल और चोटी काट दिया। इसके बाद सिर पर सिंदूर लगा दिया। वहीं चोट के निशान छुपाने के लिए आंख के नीचे काजल और गालों पर लिपस्टिक लगा दिया। बताया जा रहा है कि इस घटना के दौरान घर पर कोई भी नहीं था। मामला सामने आने के बाद सभी हैरान है। आसपास के रहने वाले लोग तंत्र मंत्र की आशंका जता रहे है। पुलिस को आशंका है कि बच्ची ने घर या कही तांत्रिक क्रिया देखकर इस तरह की वारदात को अंजाम दिया होगा। हालांकि बच्ची ने इस तरह की हरकत क्यों की है, अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है। लेकिन जिस तरीके से बच्ची के साथ व्यवहार किया है, उसे देखकर लोगों में डर का माहौल है। वहीं बच्ची के साथ की गई इस बर्बरता पर कई तरह के सवाल उठ रहे है।







